Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

रेलवे क्रिकेट एकेडमी अंबाला टीम ने केल्विन क्रिकेट एकेडमी नकुड टीम को पांच विकेटों से किया पराजित

जनवाणी  संवाददाता  |

नकुड: नगर की केल्विन क्रिकेट एकेडमी में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट अंडर 15 प्रतियोगिता का मैच रेलवे क्रिकेट एकेडमी अंबाला कैंट व केल्विन क्रिकेट एकेडमी नकुड टीम के बीच खेला गया ।

जिसमें केल्विन क्रिकेट एकेडमी के कप्तान विशु कश्यप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 290 रन का स्कोर विपक्ष के समक्ष रखा।

बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं कप्तान विशु कश्यप 126, यूवी 79 व उज्जवल शर्मा ने 35 रन का सर्वाधिक योगदान टीम को दिया। रेलवे क्रिकेट एकेडमी अंबाला की तरफ से बेहतरीन बॉलिंग करते सुनील ने तीन कप्तान अभय ने एक महत्वपूर्ण विकेट लिया

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे क्रिकेट एकेडमी अंबाला टीम के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते गोल्डी के सर्वाधिक 90, अभय 60 व सुनील ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर 38.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

रेलवे क्रिकेट एकेडमी ने यह शानदार मैच 5 विकटों से जीता । हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले रेलवे क्रिकेट एकेडमी अंबाला टीम के कप्तान अभय को केल्विन क्रिकेट एकेडमी कोच सचिन सैनी ने अपने हाथों से मैन ऑफ दा मैच देकर सम्मानित किया।

इस दौरान डॉ पुष्कर सैनी, नितिन शर्मा, आदित्य कुमार, प्रदीप राठी, ललित कुमार आदि मौजूद रहे ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img