Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

शाहपुर पुलिस ने दबोचा चोर गिरोह

जनवाणी संवाददाता |

शाहपुर: पुलिस ने गतरात्रि पिछले कुछ दिनों से लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के चार लुटेरो को मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से 315 बोर के चार तमंचे, 4 खोखा, 10 जिंदा कारतूस, नकदी व ताँबे का तार भी बरामद किया है। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया।

थाने पर एसपी देहात नेपालसिंह व थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव बसीकला निवासी नवाब से बसीकला आदमपुर के बीच नहर पर बदमाशों द्वारा लूट की घटना किये जाने पर गठित टीम के एसआई अजयपाल सिंह ने गतरात्रि कमलादेवी इंटर कालेज के पीछे चेकिंग के दौरानचार लोगों को पूछताछ के लिए रोकना चाहा तो उक्त चारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए उक्त चारो को धर दबोचा।

पुलिस ने इनके पास से 315 बोर के चार तमंचे, 10 जिंदा कारतूस, 4 खोखे, 2200 रुपये नकद, 2. 5 किलो ताँबे का तार भी बरामद किया। पकड़े गए चारों लुटेरे तैय्यब, काशी उर्फ आकाश, अंकुर, कपिल निवासीगण बसीकला है। पकड़े गए चारों लुटेरों के विरुद्ध थाना शाहपुर पर मुकदमे दर्ज है। लूट के गिरोह को पकड़े जाने पर एसएसपी अ•िाषेक यादव ने पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img