Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

जनपद में बढ़ते अपराधां के विरोध में हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: हिन्दू युवा वाहिनी ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर जनपद में हुई कई घटनाओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन से इन घटनाओं का खुलासा करने की मांग की। इसके साथ ही हिन्दू युवा वाहिनी नेताओं ने दरोगा द्वारा रिश्वत में ली गयी रकम को वापस कराने की मांग भी सीएम को भेजे गये ज्ञापन में की है।

सोमवार को हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अंकुर सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर जनपद में विभिन्न घटनाओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा गया। इसमें कहा गया कि जनपद मुजफ्फरनगर में यदि एक सप्ताह के भीतर इन घटनाओं का खुलासा नहीं किया गया तो हिन्दू युवा वाहिनी आठ अक्टूबर को लखनऊ सीएम आवास तक पैदल मार्च शुरू करेगी।

ज्ञापन में गांव पचैण्डा कलां के कश्यप परिवार का पलायन, एडीएम प्रशासन द्वारा फोन रिसीव नहीं करने, नंगला मुबारिकपुर के राजीव हत्याकांड का खुलासा करने, महिला थाने के दरोगा विजय पाल से रिश्वत में लिये गये दस हजार रुपये वापस कराने, रतनपुरी थाना क्षेत्र में गोकशी रोकने की मांग की गयी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img