Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर में दिग्गज नेताओं ने प्रचार में लगा दी है ताकत

  • अमित शाह और मायावती के बाद आज अखिलेश आएंगे

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव दूसरे चरण यानि की 14 फरवरी को होगा। चुनाव में फतह हासिल करने को प्रत्याशी तो पसीना बहा ही रहे हैं लेकिन पार्टियों ने वोट हासिल करने को स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है।

इनमें अभी तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनपद के चुनावी रण में अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर चुकी हैं। फिलहाल कल(आज) जनपद में सपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादवा आ रहे हैं।

जनपद में चुनाव प्रचार पूरे सबाब पर है। हर दिन किसी का किसी पार्टी के स्टार प्रचार या यूं कहें की दिग्गज चुनाव प्रचार को जनपद में आ रहे हैं। जनपद में दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। जनपद में 12 फरवरी को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। उससे पहले हर प्रत्याशी पूरी जोर आजमाइश कर लेना चाहता है।

जनपद में 28 फरवरी को नामाकंन का अंतिम दिन था। इसके बाद चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा। हर पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इनमें सबसे अधिक चिंता भाजपा को अपना प्रदर्शन दोहराने में है।

भाजपा ने 2017 के चुनाव में जनपद की सात विधानसभा सीटों में से चार पर कब्जा जमाया था। इसी के चलते भाजपा के बड़े-बड़े दिग्गज जनपद के चुनावी मैदान में प्रचार को उतर चुके हैं। इनमें सबसे पहले नाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का है। अमित शाह सबसे पहले 29 जनवरी को जनपद में प्रचार को पहुंचे थे।

उन्होंने देवबंद में चुनाव प्रचार करने के साथ ही महागर के शारदा नगर में डोर-टू-डोर प्रचार किया था। गत 31 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपदवासियों को वर्चुअली संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे थे। इसके बाद 5 फरवरी को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने टपरी में रैली कर राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया था।

उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जोरदार निशाना साधते हुए बसाप प्रत्याशियों को जीताने की अपील की थी। तो वहीं सोमवार को अब सपा मुखिया अखिलेश यादव जनपद में चुनाव प्रचार करने आएंगे।

इन सबमें कांग्रेस कहीं पीछे खड़ी नजर आती है। उसके प्रत्याशी अपने ही बूते पर प्रचार की कमान संभाले है। कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक किसी भी स्टार प्रचारक के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img