Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर में मिले कोरोना के 90 नये मरीज

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जनपद में मंगलवार के9 कोरोना के 90 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 146 ओर मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 946 हो गई है।

जिले के लिए मंगलवार को बडे दिनों बाद यह सुखद दिन आया है जब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या एक हजार से नीचे आई है।

जनपद में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 1916 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। मंगलवार को जिले में 90 लोगां के कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है।

इनमें 25 के आरटीपीसीआर, 59 के रैपिड एंटीगन टेस्ट तथा 6 के प्राईवेट लैब के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जनपद में आज 146 ओर मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

जिले में अब तक कुल 3729 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब कोरोना के टोटल एक्टिव केसों की संख्या 946 हो गई है।

  • पॉजिटिव 4645
  • ठीक 3729
  • एक्टिव 946
  • मौत 68
  • मंगलवार को मिले केस—–90
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img