Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

सही कॅरियर का चुनाव करें

 

Profile 4


सही करियर का चुनाव आपको बुलंदियों पर पहुंचा देता है। अपने करियर को लेकर छात्रों के मन में कई सवाल आते हैं। करियर के लिए बड़े ध्यान से आगे बढ़ना होता है जिससे छात्र को बाद में उस कोर्स में कोई परेशानी न आए। एडवांस में ही अपने करियर के बारे में रिसर्च कर लेना भी आगे के लिए फायदेमंद रहता है।

 

करियर के उद्देश्य को आकार दें

रुचियों के अनुसार विषय चुनें

खुद को समझें

करियर विकल्प तलाशें

सही डिग्री चुनें

करियर काउंसलर से लें सुझाव

करियर के उद्देश्य को आकार दें

करियर चुनते समय जरूरी है कि पहले उसके लिए आत्मनिरीक्षण कर लिया जाए। आप क्या चाहते हैं ये जानने के बाद सोच को पूरी तरह से विकसित करना थोड़ा और आसान हो जाता है। अपना करियर कैसे चुनें का जवाब जानना तब और आसान हो जाता है जब आत्मनिरीक्षण के समय हम कुछ सवालों के जवाब जान लेते हैं। आपको कुछ सवालों के जवाब जरूर देने चाहिए जैसे मेरी मेरे करियर से क्या अपेक्षा है? मेरी रुचि क्या हैं? वो एक्टिविटीज क्या हैं जिन्हें करना हमें अच्छा लगता है और जिन्हें करियर भी बनाया जा सकता है? आदि। इन सवालों के जवाब देने के बाद जरूर आपके पास कुछ विकल्प तो होंगे ही जिनके साथ अपना करियर कैसे चुनें का जवाब जानना थोड़ा तो आसान हो ही जाएगा।

रुचियों के अनुसार विषय चुनें

किसी एक करियर को चुनने से पहले ये जरूरी है कि आप खुद को पहचान लें। अपनी पसंद नापसंद को पहचान कर उन पर पकड़ बनाना भी जरूरी होता है। आपको अपनी स्किल्स और रुचियों का विश्लेषण करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आप अपने जीवन को एक दिशा में आगे बढ़ाने जा रहे हैं, इसलिए जरूरी है कि आप उस दिशा पर पूरे आनंद के साथ बढ़ें। अपनी कमजोरियों और ताकत पर मजबूत पकड़ के साथ आप अपना करियर कैसे चुनें का जवाब आसानी से दे पाएंगे।

खुद को समझें

करियर चुनते समय अपने व्यक्तित्व की खासियतों को जरूर ही ध्यान रखा जाना चाहिए। जल्दी में बिना सोचे समझे लिए गए निर्णय के बाद आपके लिए किसी खास करियर के साथ तालमेल बिठाना थोड़ा कठिन हो सकता है। उदाहरण के लिए अगर आप किसी कलात्मक काम को पसंद करते हैं तो फिर कॉपोर्रेट जॉब आपके लिए थोड़ी कठिन हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि अपने व्यक्तित्व को समझा जाए और क्या करना है और क्या नहीं को भी जान लिया जाए। आप आॅनलाइन मौजूद कई सारे व्यक्तित्व परीक्षण देकर खुद को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और अपना करियर कैसे चुनें का जवाब भी पा लेंगे।

करियर विकल्प तलाशें

अपने लिए एक आदर्श नौकरी तलाशते हुए एक बड़ा कदम ये होगा कि आप ज्यादा से ज्यादा करियर विकल्पों को तलाशें। आज के समय में तो बेहिसाब करियर विकल्पों मौजूद हैं। इस वक्त ट्रेंड में शामिल करियर विकल्प हैं आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, शू डिजाइनिंग, फैशन डिजाइनिंग आदि। अपनी रुचियों वाले फील्ड में रिसर्च करके आप अपना करियर कैसे चुनें का जवाब ढूंढ सकते हैं। इस दौरान आप उन विकल्पों के बारे में भी जान लेंगे जिनमें विस्तार या गिरावट हो रही है।

सही डिग्री चुनें

एक बार आप अपने लिए करियर का चुनाव कर लेंगे तो इसके लिए जरूरी शिक्षा पाने के बारे में भी सोचना होता है। ऐसे कई करियर विकल्प हैं जिनमें काम करने के लिए कोई खास डिग्री या सर्टिफिकेट चाहिए होता है जैसे मेडिसिन,लॉ, आर्किटेक्चर आदि। जबकि कुछ क्षेत्र में कोई भी काम कर सकता है। अपने पसंद के करियर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकठ्ठा करके आप आप स्किल्ड हो जाएंगे। अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट डिग्री के साथ आप करियर से जुड़ी अपनी आकांक्षाओं को पूरा कर पाएंगे। अपना करियर कैसे चुनें का सही जवाब भी आपके पास होगा।

करियर काउंसलर से लें सुझाव

करियर काउंसलर से सुझाव लेना भी करियर के लिए नई शुरूआत साबित हो सकता है। जिन छात्रों को अपने करियर को लेकर थोड़ा भी संशय है वह करियर काउंसलर से बात करके अपने करियर का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही आपको करियर चॉइस के बारे में भी पता चलेगा। यह बात भी ध्यान में रखें कि करियर काउंसलर से आपको सिर्फ सलाह मिल सकती हैं। करियर के लिए क्या चुनना है और आपके लिए क्या सही होगा। उसका निर्णय सिर्फ आप ही ले सकते हैं।


janwani address 93

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img