- मकर राशि में पांच ग्रहों के महासंयोग से बरसेगी लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: माघ पूर्णिमा पर स्नान और दान का खास महत्व होता है। पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन देवता गण गंगा स्नान करने के लिए तीर्थराज प्रयाग की धरती पर आते है। इसी दिन माघ स्नान का अंतिम दिन होता है। इस वर्ष माघ पूर्णिमा 16 फरवरी को मनाई जाएगी।
ज्योतिषाचार्य राहुल अग्रवाल ने बताया कि माघ पूर्णिमा 15 फरवरी की रात्रि 9 बजकर 42 मिनट से शुरु हो जाएगी और 16 फरवरी की रात्रि 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। पदम पुराण में माघ पूर्णिमा पर स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। शिव पुराण में भगवान शिव ने कहा है कि चक्र तीर्थ में श्री हरि का और मधुरा में श्री कृष्ण के दर्शन करने से जो फल मिलता है।
वहीं, माघ मास की पूर्णिमा पर गंगा में स्नान कर दान करने से मिलता है। ज्योतिषाचार्य आलोक शर्मा के अनुसार 27 फरवरी पांच ग्रहोें का महासंयोग बन रहा हैं, जोकि बेहद खास है। इसे जहां लोगों को धन लाभ होगा। वहीं, कुंडली में शुक्र के सही होने पर मां लक्ष्मी की पूरी कृपा मिलेगी।
इस समय शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, लेकिन 27 फरवरी को यह मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र मकर राशि में 31 मार्च तक रहेंगे। ज्योतिषों के अनुसार इस ग्रह नक्षत्र के संयोग से लोगों की ग्रह और दशा दोनों बदल जाती है। इस महीने न्याय के देवता कहलाए जाने वाले शनि देव का भी मकर राशि में वर्षों बाद संयोग बन रहा है।
बता दें कि बुध, मंगल और शनि पहले से ही मकर राशि में है और अब शुक्र भी इसी राशि में प्रवेश करने जा रहे है। यह महासंयोग सभी राशियों को प्रभावित करेगा। शुक्र को धनु का कारक माना गया है। इस समय शुक्र देव धनु राशि में गोचर कर रहे है। मगर 27 से यह मकर राशि में गोचर करेंगे जिसके बाद 31 मार्च को यह कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
इस प्रकार पड़ेगा राशियों पर प्रभाव
मेष: कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
वृषभ: इस राशि के जातकों के धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी स्थिति बेहतर रहेगी।
कर्क: शुक्र देव की कृपा से नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग है। परिवार जनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
सिंह: जिंदगी खुशहाल रहेगी। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कॅरियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। युवा वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा।
धुन: नई योजनाएं बनेगी जो लाभदायक रहेगी। रहन-सहन और बोलचाल का तरीका लोगों को आपकी ओर आकृर्षित करेगा।

