Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

बार चुनाव: गजेंद्र पाल अध्यक्ष और अजय शर्मा महामंत्री

  • दो माह बाद घोषित हुआ चुनाव परिणाम, संभाला कार्यभार
  • बार काउंसिलों की दखल के बाद लिया निर्णय

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बार के इतिहास में शायद यह पहली बार हुआ है कि 17 दिसंबर 2021 को चुनाव होने के बाद 15 फरवरी 2022 को चुनाव परिणाम घोषित किया जाए। गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई थी। बार काउंसिल आफ इंडिया के निर्देश के बाद मंगलवार को चुनाव अधिकारी मंडल ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए मेरठ बार एसोसिएशन के आगामी वर्ष के लिए अध्यक्ष पद पर गजेंद्र पाल सिंह व महामंत्री पद पर अजय कुमार शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया है।

मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति का चुनाव 17 दिसंबर को हुआ था। मतदान के बाद मतगणना के दौरान कुछ सदस्यों ने आपत्ति लगा कर बार काउंसिल आॅफ यूपी से चुनाव की मतगणना को स्थगित करा दिया था। मतगणना स्थगित होने के बाद बार काउंसिल आॅफ यूपी की तीन सदस्य टीम मेरठ आई जिसमें वरिष्ठ सदस्य पूर्व चेयरमैन बलवंत सिंह की अध्यक्षता में अजय यादव व सदस्य अजय शुक्ला ने अपनी रिपोर्ट बार काउंसिल आॅफ यूपी को भेज दी थी।

जिस पर बार काउंसिल आॅफ यूपी ने दोबारा चुनाव कराने के आदेश दिए थे। इस आदेश पर बार काउंसिल आॅफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा ने रोक लगा दी थी और 2 सदस्य टीम बलवंत सिंह वह बार काउंसिल आॅफ यूपी के चेयरमैन शिरीष मल्होत्रा को जांच करने के लिए मेरठ भेजा और उन्होंने 7 फरवरी को मत पत्रों की जांच कर अपनी रिपोर्ट बार काउंसिल आॅफ इंडिया के चेयरमैन को दी।

जिसके बाद 14 फरवरी 2022 को रात्रि में बार काउंसिल आॅफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा द्वारा जारी आदेश पर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर त्यागी द्वारा सुबह पंडित नानक चंद सभागार में एक आम सभा बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता महावीर सिंह त्यागी व संचालन सचिन चौधरी द्वारा किया गया। इसके बाद आम सभा में चुनाव अधिकारी मंडल के चुनाव अधिकारी नेपाल सिंह सोम ने निर्वाचित पदाधिकारियों का ब्यारा प्रस्तुत किया।

जिसमें अध्यक्ष पद पर गजेंद्र पाल सिंह को विजई घोषित किया गया तथा महामंत्री पद पर अजय कुमार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन कथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष उर्वशी सिंह,सुलक्षणा वर्मा कोषाध्यक्ष पर लोकेश तोमर संयुक्त सचिव प्रशासन कृष्ण पाल सिंह संयुक्त सचिव प्रकाशन रूबी सैनी संयुक्त सचिव पुस्तकालय अंकुर वर्मा तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी व वरिष्ठ कार्यकारिणी का चुनाव परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है

जिसके बाद कार्यक्रम का संचालन सचिन चौधरी द्वारा किया गया और निर्वाचित सदस्यों को वरिष्ठ अधिवक्ता एड्रेस कमेटी के सदस्य चौधरी नरेंद्र पाल सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्योंको शपथ दिलाई। शपथ दिलाने के बाद इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कुर्सी परिवर्तन कर कार्यभार संभाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर सिंह के स्थान पर गजेंद्र पाल सिंह को दी गई तथा संचालन सचिन चौधरी के स्थान पर अजय शर्मा को दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, मई में बढ़ेगी तापमान की मार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)...
spot_imgspot_img