जनवाणी ब्यूरो ।
नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक जारी है। इस बैठक में भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। भारत ने कहा है कि यूक्रेन व उसके आसपास के इलाकों में रह रहे 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। इस बीच अमेरिका ने भी रूस को कड़े परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। अमेरिका ने यूक्रेन के टूटे टुकड़ों में नए निवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
डोनेत्स्क में दिखाई दिए टैंक, ब्रिटेन ने बुलाई आपात बैठक
रूस के राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सेना भेजने के आदेश के बाद डोनेत्स्क की ओर टैंक जाते दिखाई दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डोनेत्स्क में टैंकों व सैनिकों की हलचल देखी गई है। वहीं पश्चिम देशों की ओर से और अधिक प्रतिबंधों के अलावा कीव में अधिक हथियारों की तैनाती की तैयारी की जा रही है। इस बीच ब्रिटेन ने आज आपातकालीन कोबरा बैठक बुला ली है।

