Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022: पहले चरण का मतदान शुरू, सीएम ने किया मतदान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मणिपुर के इंफाल पूर्वी, इंफाल पश्चिमी, बिशनपुर, चूराचांदपुर और कांगपोकपी जिले में आज मतदान हो रहे हैं। इन सीटों पर 15 महिला सहित 173 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

08:37 AM, 28-FEB-2022

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने इंफाल में वोट डाला
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने इंफाल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। राज्यपाल ने वोट डालने के बाद लोगों से कहा कि मैं मणिपुर के लोगों से अपील करता हूं वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें क्योंकि हमारे देश में लोकतंत्र प्रचलित है औप लोकतंत्र की निशानी चुनाव है।

07:32 AM, 28-FEB-2022

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में मतदान किया
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 75 फीसदी लोग भाजपा और मुझे वोट देंगे। भाजपा पहले चरण में 38 में से कम से कम 30 सीटों की उम्मीद कर रही है।

06:38 AM, 28-FEB-2022

मणिपुर में सोमवार को पहले चरण के लिए पांच जिलों की 38 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें इंफाल पूर्वी, इंफाल पश्चिमी, बिशनपुर, चूराचांदपुर और कांगपोकपी जिले शामिल हैं। इन सीटों पर 15 महिला सहित 173 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इस चरण में प्रमुख उम्मीदवार- हिंगांग से सीएम एन बीरेन सिंह, सिंगजामेई से स्पीकर वाई खेमचंद सिंह, उरीपोक से डिप्टी सीएम युमनाम जॉयकुमार सिंह और नंबोल से राज्य कांग्रेस प्रमुख एन लोकेश सिंह हैं।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि इनमें से 39 प्रत्याशी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। इस चरण में 12 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 5.80 लाख पुरुष और 6.28 लाख महिला मतदाता हैं। इनके लिए 1721 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अग्रवाल ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक होगा। कोरोना संक्रमित और क्वारंटीन में रह रहे लोगों के मतदान के लिए शाम तीन से 4 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img