Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

शामली के निशानेबाजों ने बुलंदशहर में जीती चैम्पियन ट्राफी

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: बुलंदशहर में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी एवं मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।

जीरोकूल शूटिंग अकेडमी बुलंदशहर में 25 से 28 फरवरी तक आयोजित तृतीय सौरव चौधरी मैमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज वंश चौधरी ने एयर पिस्टल वर्ग में चैम्पियन आॅफ चैम्पियंस का खिताब जीतकर 5100 रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं द्वितीय स्थान पर जतिन निर्वाल रहे जिनको 3100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

एयर राईफल आईएसएसएफ वर्ग में पीयूष शर्मा ने 596/600 स्कोर के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य तथा विक्रांत सरोहा के साथ टीम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एयर पिस्टल आईएसएसएफ टीम वर्ग में अभिषेक तोमर, सौरभ चौधरी तथा मंटु सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।

सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि 6 मार्च से अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए भोपाल (मध्य प्रदेश) जा रहे खिलाड़ियों को भी डीएम ने शुभाकामनाएं दी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिव प्रकाश यादव, विनोद अरोड़ा, सन्नी निर्वाल आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img