जनवाणी ब्यूरो
नई दिल्ली: यूक्रेन के जपोरिजिया परमाणु बिजली संयंत्र पर रूसी हमले के बाद वहां विकिरण का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। संयंत्र पर रूसी मिसाइल से हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन व ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात की।
हमले के बाद संयंत्र में आग लग गई है। हालांकि संयंत्र के उपकरणों को नुकसान नहीं पहुंचने की भी खबर है। ऐसे में आइये जानते हैं यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र की बड़ी बातें :
- यह संयंत्र यूक्रेन में जपोरिजिया प्रांत के एनरहोदर शहर में स्थित है।
- यूरोप के सबसे बड़े व विश्व के नवें बड़े परमाणु संयंत्र की स्थापना 1984 से 1995 के बीच हुई।
- संयंत्र में छह इकाइयां हैं। प्रत्येक में 950-950 मेगावाट बिजली पैदा होती है। कुल उत्पादन 5700 मेगावाट है।

