जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: गांव हबीबवाला में चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात सहित हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान स्वामी के साले ने घर देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने घटना के खुलासे की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि वह बच्ची के इलाज में आर्थिक रूप से टूट चुका है।
गांव हबीबवाला निवासी फहीम अहमद पुत्र नसीम मुख्तार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी उसके बहनोई मौहम्मद अहमद पुत्र जियाउद्दीन एक माह पहले बीमार बच्ची का इलाज कराने दिल्ली गए हैं।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

