Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Dehradun News: तमिलनाडु से टूर पर आए छात्रों की बस में लगी आग, 40 छात्रों का रेस्क्यू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी के सेंट जूड चौक के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तमिलनाडु से ऑल इंडिया टूर पर आए 40 छात्र उस समय खतरनाक स्थिति में आ गए, जब उनकी चलती बस से अचानक धुआं उठने लगा।

मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और कुछ अन्य स्थानीय लोगों ने छात्रों को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि सभी छात्र सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़े हादसे को टाल दिया गया।

तमिलनाडु के लगभग 40 छात्र, जो ऑल इंडिया टूर पर निकले थे, हरिद्वार से देहरादून स्थित एफआरआई (फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट) जा रहे थे। जैसे ही उनका दल सेंट जूड चौक के पास पहुंचा, बस के इंजन के पास से अचानक घना धुआं निकलने लगा। बस में घुसे धुएं ने छात्रों के बीच अफरा-तफरी मचा दी, और वे घबराकर बस से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img