Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

गोवंश के भरण-पोषण के लिए दानकर्ता को सम्मानित कर दिया जाएगा प्रशस्ति-पत्र

 

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर: जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि जनपद में संरक्षित किये जा रहे निराश्रित गोवंश के भरण पोषण में सहयोग करते हुए अधिक से अधिक मात्रा में भूसा, हरा चारा, चोकर आदि अपने निकटतम खण्ड विकास अधिकारी/गोवंश आश्रय स्थल पर सम्पर्क कर दान देने का कष्ट करें तथा गोवंश की सेवा कर पुण्य लाभ उठाएं।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI

 

जनपद के ऐसे सम्मानित, प्रतिष्ठित, पशु प्रेमी, गोवंश में आस्था रखने वाले नागरिकों से अपील करता हूँ कि यदि आपके पास गोवंश के दान में देने के लिए भूसा, हरा चारा, चोकर आदि की उपलब्धता नहीं है तो आप नकद धनराशि दान के रूप में दान कर सकते है।

यह दान अपने निकटतम खण्ड विकास अधिकारी अथवा उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी को देकर रशीद प्राप्त कर सकते है। जो गौ प्रेमी न्यूनतम 10 कुन्तल भूसा अथवा दान में 11 हजार रुपए की धनराशि दान करेंगे उन्हें प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

मण्डलायुक्त द्वारा दिये गये निदेर्शों के अनुपालन में प्रत्येक ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव के माध्यम से प्रति ग्राम पंचायत न्यूनतम 10 कुन्तल भूसा दान स्वरूप ग्राम के सक्षम किसानों के सहयोग से प्राप्त कर निकटतम गोआश्रय स्थल पर संग्रहित करवायें तथा जो ग्राम पंचायत अधिकतम भूसा संरक्षण कराने में सहयोग करें उस ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जायेगा।

यदि कोई दानकर्ता आनलाइन दान देना चाहते है या अपना नाम गोपनीय रखना चाहते है तो वह जनपद स्तर पर संचालित खाते में भीसीधे धनराशि हस्तांरित या बैंक के माध्यम से जमा कर सकते है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img