Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

शहर में बनाएं जायेंगे एक दर्जन नये शौचालय

  • सामुदायिक शौचालयों पर लगाये जायेंगे सौलर पैनल

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: शहर में करीब एक दर्जन नये शौचालय बनाये जायेंगे। इनमें आठ सामुदायिक शौचालय होंगे। सभी सामुदायिक शौचालयों में प्रकाश व्यवस्था सौर ऊर्जा से संचालित होगी। नगरायुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ एक बैठक कर आज उक्त स्थानों के चयन पर चर्चा की और युद्ध स्तर पर इनका निर्माण कराने के निर्देश दिए।

नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने आज निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर महानगर में शौचालयों के निर्माण और स्वच्छता आदि पर चर्चा की। उन्होंने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं व सफाई निरीक्षकों से विचार विमर्श के बाद आठ स्थानों पर सामुहिक शौचालयों के निर्माण का निर्णय लिया। इन स्थानों में काशीराम कॉलोनी पेपर मिल रोड़, पुल कम्बोहान के निकट मीट मार्केट, खलासी लाइन साइड में नव निर्मित रेलवे प्लेटफॉर्म, दर्पण सिनेमा, कलक्ट्रेट, ट्रांसपोर्ट नगर, राकेश सिनेमा व जेल चुंगी क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा दाबकी रोड़, चिलकाना बस स्टैंड, पुल जोगियान व सब्जी मण्डी पुल के निकट भी स्थान चिन्हित कर छोटे शौचालयों व यूरिनल का निर्माण कराया जायेगा।

नगरायुक्त ने निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं व सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे उक्त क्षेत्रों में आज ही स्थान चिन्हित कर लें ताकि निर्माण जल्दी से जल्दी शुरु कराया जा सके। उन्होंने अपर नगरायुक्त एस के तिवारी को निर्देश दिए कि वे चिन्हित किये जाने वाले स्थानों पर शौचालयों के निर्माण की प्रक्रिया अविलंब शुरु कराएं। उन्होंने शहर में स्वच्छता अभियान को और गति देने के लिए डस्टबिन खरीदने तथा शहर को चार जोन में बांटकर दीवारों पर सकारात्मक संदेशों के साथ पेंटिंग कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, एस के तिवारी, अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम, आलोक श्रीवास्तव, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, सहायक अभियंता दानिश नकवी, लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, जेडएसओ राजीव चौधरी व मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व चंद्रपाल सहित सभी सफाई निरीक्षक और निर्माण विभाग के अवर अभियंता शामिल थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img