Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

150 बेसहारा लोगों को बांटे लिहाफ

  • आल इंडिया प्यामे इंसानियत फोरम की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: नगर के मोहल्ला खुर्रम अली सराय में मरहूम शफीक अहमद एडवोकेट के निवास स्थान पर आल इंडिया प्यामे इंसानियत फोरम नगीना यूनिट की ओर से नगर व आसपास के क्षेत्रों से आये 150 गरीबों, बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाव के लिये लिहाफ का वितरण किया।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुये तहसीलदार हामिद हुसैन ने कहा कि यह कार्य बड़ा पुण्य का है। मुफ्ती मौहम्मद उवैस अकरम ने कहा कि जब हम उस रब की मखलूक जिनमें गरीबों, बेसहारा लोगों की मददगार बनेंगे तो रब भी हमारा मददगार होता है।

मुफ्ती फुजैल अहमद ने कहा कि जल्द ही नगीना में भी एक कपड़ा बैंक खोला जायेगा। जिसमें लोगों की कपड़ों से मदद की जायेगी। इस मौके पर लाल सराय पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश कुमार, हाफिज रफीक अहमद, मौलाना आमिर, मुफ़्ती मौहम्मद अरशद, मौलाना आबिद अली, देवता मन्दिर के पुजारी रतिराम, तंजील आलम, दानिश अली, मौहम्मद कफील, मौहम्मद सादिक, मौहम्मद कुरैशी, मौहम्मद सुहैल, मुज्जमिल अली, मौहम्मद अजहरुद्दीन, मौहम्मद अलवाज, मास्टर शानू, मोइयनुद्दीन, मौहम्मद आदिल, अनस शहजाद, डा. श्रीकांत आदि बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। लिहाफ वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता इमाम जामा मस्जिद मुफ्ती मौहम्मद उवैस अकरम ने की, जबकि संचालन मुफ्ती मौहम्मद फुजैल व दानिश शफीक ने संयुक्त रूप से किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img