Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

आम के बाग में एक युवक का पेड़ से लटका मिला शव

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: ग्राम दबथला के पास आम के बाग में एक युवक का शव गमछे से लटका मिला बाग स्वामी ने डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला बिजनौर भेज दिया।

नहटौर थाना क्षेत्र के गांव दबथला में रोहित कुमार का आम का बाग है बताया जाता है कि रोहित जब रविवार सुबह बाग में पहुंचा तो उसने एक युवक का शव आम के पेड़ में गमछे से लटका पाया। जिसकी सूचना उसने तत्काल ही डायल 112 पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 ने नगर थाने को घटना से अवगत मौके पर पहुंची।

16 3

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर उसकी तलाशी ली तो मृतक की जेब में एक आधार कार्ड मिला। जिसमें उसका नाम मोहनदास पुत्र करन सिंह ग्राम अहमदपुर मोहिउद्दीनपुर गजरौला शिप जिला बिजनौर से पहचान हुई। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img