Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

तीन बच्चों संग नहर में कूदी महिला

  • पुलिस व गोताखोरों ने नहर में कूदकर बचाया एक बच्चे को
  • खबर लिखे जाने के महिला व उसके दोनों बच्चों की तलाश थी जारी

जनवाणी ब्यूरो |

किरतपुर: एक महिला परिवारिक कलह से तंग आकर अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ नहर में कूद गई। महिला के इस कदम से परिजनों में हड़कंप मच गया।

दो सिपाहियों ने नहर में कूदकर एक बच्चे को बचा लिया और उसको बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि पुलिस गौताखोरों की मदद से महिला व उसके दो बच्चों की तलाश में जुटी है।

बिजनौर के थाना किरतपुर के गांव भरैकी निवासी सुनीता 30 वर्ष पत्नी गौरव ने मंगलवार की दोपहर घरेलू कलह के चलते अपने पुत्र दीपक तीन साल, ललित पांच साल व आकांक्षु तीन माह साथ गांव के पास स्थित नहर में कूद गई। इसी दौरान उसको किसी ग्रामीण ने देख लिया। उसने मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।

15 2 e1598352759659

पुलिसकर्मी सिपाही राहुल व अंकित ने मौके पर पहुंचकर उनको बचाने के लिए तुरंत की नहर में छलांग लगा दी। दोनों पुलिसकर्मियों ने दीपक को बचा लिया और उसको उपचार के लिए बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ नजीबाबाद, एसओ किरतपुर भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस व गौताखोर सुनीता व उसके दोनों बच्चों की तलाश कर रहे है।

एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि पति से विवाद के चलते एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ नहर में कूद गई है। पुलिस व गोताखोरों ने मिलकर एक बच्चे को बचा लिया है, जबकि महिला समेत दोनों बच्चों की तलाश जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img