Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

कैराना में दिनदहाड़े लूट के बाद युवक की हत्या

जनवाणी संवाददाता |

कैराना (शामली): अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ जा रहे बाइक सवार युवक की सरेराह अज्ञात बदमाशों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश युवक से सवा लाख रुपये के नोटों का हार व उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए।

हरियाणा के सोनीपत के थाना गन्नौर के गांव झारागढ़ी निवासी 28 वर्षीय शाहनवाज की ससुराल कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में है। बताया गया कि बुधवार की शाम वह भी वह अपनी पत्नी मैफरीन के साथ गढीदौलत आ गया था। गुरुवार की सुबह शाहनवाज अपनी प्लैटिना बाइक पर अपनी पत्नी को साथ लेकर गांव खुरगान स्थित अपनी पत्नी के मामा के लड़के इमलाक की शादी में शामिल होने के लिए निकला था। शाहनवाज ने कांधला में एक दुकान से अपने साले को नोटो की माला डालने के लिए सवा लाख रुपये का हार खरीदा। वह कैराना से होते हुए खुरगान जा रहा था। सुबह करीब साढे 9 बजे जैसे ही शाहनवाज फ्लाईओवर से निकलकर खुरगान रोड बेरियो के बाग के निकट पहुंचा तभी पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर 5-6 अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रुकवा ली। बदमाशो ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर शाहनवाज की हत्या कर दी। वहीं बाइक पर पीछे बैठी युवक की पत्नी चिल्लाई, लेकिन बदमाशों को तरस नहीं आया।

अज्ञात बदमाश शाहनवाज की हत्या कर उसके कब्जे से सवा लाख के नोटों का हार व उसकी प्लेटिना मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। युवक के दिनदहाड़े हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं लूट की सूचना पर एडिशनल एसपी संतोष सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img