जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के सातवें दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन और जवान घायल हो गए हैं। घायल सैनिकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
ऑपरेशन पिछले कई दिनों से जारी
यह ऑपरेशन पिछले कई दिनों से जारी है और क्षेत्र में आतंकियों की संभावित मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षाबल लगातार सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
आतंकियों को चारों ओर से घेरा जा चुका
पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए लगातार रणनीति बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों को चारों ओर से घेरा जा चुका है, लेकिन मुठभेड़ अब भी जारी है।
सुरक्षाबलों की ओर से अभियान को जल्द समाप्त करने की कोशिशें की जा रही हैं ताकि क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बहाल की जा सके।

