Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Sohum Shah: आमिर खान की फिल्म ने जीता सोहम शाह का दिल, कहा- “इस कहानी के लिए शुक्रिया

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर हर ओर से सराहना बटोर रहे हैं। न सिर्फ दर्शकों और समीक्षकों ने फिल्म को खुले दिल से सराहा है, बल्कि अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। हाल ही में ‘तुम्बाड़’ फेम अभिनेता सोहम शाह ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

सोहम शाह ने पोस्ट की शेयर

दरअसल, सोहम शाह ने आमिर की फिल्म देखने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘आमिर सर इस देश के अब तक के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, फिर भी उन्होंने सिर्फ अपने स्टारडम के बजाय कहानियों को आगे बढ़ाना चुना है’।

सोहम ने लिखा, शुक्रिया आमिर खान

सोहम ने आगे लिखा है, ‘सितारे जमीन पर’ की सफलता ने एक फिल्म निर्माता के तौर पर मुझमें बहुत उम्मीद जगाई। यह याद दिलाता है कि दिल से लिखी गई कहानियां मायने रखती हैं। शुक्रिया आमिर खान, हमें सार्थक सिनेमा में विश्वास करने के लिए प्रेरित करने के लिए’।

जल्द 100 करोड़ी क्लब में लेगी एंट्री

सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10.7 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म ने अपना असली जादू दिखाया। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में दोगुनी बढ़त दर्ज हुई। शनिवार को दूसरे दिन ‘सितारे जमीन पर’ ने 20.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार को 27.25 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को चौथे दिन भी इसने करीब सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन करीब 64.69 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म जल्द 100 करोड़ी क्लब में एंट्री लेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img