Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Delhi News: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले सारा खजाना अपने मित्रों पर..

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार सारा सरकारी खजाना अपने अरबपति मित्रों पर लुटा रही है। केंद्र की भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों को लोन देती है। और बाद में माफ कर देती है। पिछले पांच साल में केंद्र सरकार ने 400-500 अरबपतियों के 10 लाख करोड़ रुपये माफ किए हैं।

मिडल क्लास टैक्स टेररिज्म का शिकार

केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, जनता के टैक्स के पैसे को अपने अरबपति मित्रों पर लुटा रही है। मिडल क्लास टैक्स टेररिज्म का शिकार हैं। मिडिल क्लास परिवार अपनी कमाई का आधा हिस्सा टैक्स के रूप में देता है। लेकिन बदले में उसे कुछ नहीं मिलता है। जब केंद्र सरकार जनता के टैक्स के पैसे को अपने अरबपति मित्रों पर लुटाती है तो मिडिल क्लास को दुख होता है। मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा है। उनसे कहा है कि कानून बनाया जाए कि किसी भी अरबपति का कर्ज माफ नहीं होगा।

यमुना के जल में बहुत ज्यादा अमोनिया आ रहा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने खुद माना है कि हरियाणा की तरफ से यमुना के जल में बहुत ज्यादा अमोनिया आ रहा है। आतिशी और भगवंत मान को चुनाव आयोग ने चार बजे मिलने का समय दिया है, वह लोग मिलने जायेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img