Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

पंजाब: आम आदमी पार्टी जल्द करेगी सीएम चेहरे का ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब होती जा रही है, चन्नी सरकार इसे संभाल नहीं पा रही है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान अगले हफ्ते होगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि इतने सालों से बादल परिवार और कांग्रेस दोनों मिलकर पंजाब को लूट रहे थे, ये सिलसिला अब बंद होगा। पंजाब में कांग्रेस सरकार के दौरान बेअदबी के कांड, बम ब्लास्ट, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हो रही है।

केजरीवाल ने कहा कि यदि आप सत्ता में आती है तो हम पंजाब के लोगों को कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने और बेअदबी की पिछली सभी घटनाओं में न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन देते हैं। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, चाहे वह पीएम हो या कोई और।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img