Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

आभास महासंघ ने मनाई कांशीराम जयंती

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: आभास महासंघ द्वारा ग्राम अकोन्धा में बसपा के संस्थापक काशीराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में काशीराम को बहुजन समाज का सच्चा हितैषी बताया गया। सोमवार को आभास महासंघ (मिशन 24 कैरेट) के तत्वाधान में ग्राम अकौंधा में बहुजन समाज पार्टी व बामसेफ की स्थापना करने वाले काशीराम की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ काशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए अरविंद केशरवाल ने कहा कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान की रचना कर वंचित वर्ग को उनके अधिकार दिलाने का कार्य किया था। काशीराम ने वंचित वर्ग की सैकड़ो जातियों को एक जुट करने का काम किया।

काशीराम वोट की महत्ता को समझते थे। उन्होंने बहुजन समाज को वोट के विषय में विस्तार पूर्वक समझा कर एक जुट करने का महान कार्य किया था। काशीराम ने बामसेफ, बी एस 4 ओर बसपा की स्थापना करके बहुजन समाज में जन चेतना लाने का क्रांतिकारी कार्य भी किया।

वक्ताओं ने काशीराम जी के आदर्शों को जीवन में उतार कर लोगों से आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षा यादराम सिंह ने व संचालन जितेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में कमल सिंह, रवि सनेही, अनुज कुमार, मोहित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चंद्रभान, अनुज कुमार, विशाल, रोहित, सुशील कुमार, ताराचंद, नफीस मालिक, रोबिन सैनी आदि ने विचार व्यक्त कियेl

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img