Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

मेगा क्रेडिट मेले में ग्राहकों को दी ऋण योजनओं की जानकारी

  • प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक ने क्षेत्रीय कार्यालय बिजनौर में आयोजित किया मेला

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में क्रेडिट मेले का क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने किया। मेले में ग्राहकों को कृषि ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन ऋण, भवन ऋण समेत ऋणों की जानकारी दी गई।

क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने बताया कि क्रेडिट कार्ड, शिक्षा, भवन, मुद्रा ऋण, एनआरएलएम आदि में आठ करोड़ से अधिक का ऋण वितरण किया गया है। इस दौरान ग्राहकों को ऋण खातों की पासबुक व कार ऋण की चाबियां भी दी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बैंक की महत्वपूर्ण ऋण योजना, मधुमक्खी पालन, भेंस पालन, मछली पालन, वाहन ऋण, स्वयं सहायता समूह ऋण, प्रधानमंत्री स्व: निधि योजनाओं की जानकारी दी गई।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा आदि योजना से हादसे के समय बैंक ग्राहकों की मदद करेगा। उन्होने किसान क्लब की उपयोगिता व उसके गठन पर विशेष बल दिया। इस दौरान ग्राहकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बैंक व स्टाफ की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस दौरान मुख्य प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक यशपाल सिंह, सीमा अफजाल, कनक रस्तोगी, करन सचदेवा, राहुल सोती, राजीव कुमार शर्मा, वंदना देवी, कुमारी ऋतु, विश्वास शर्मा, विनीत कुमार, सुमित कुमार व रोहिताश समेत 150 किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img