- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का किया स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का नगर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला डालकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से पुन: सरकार बनाएगी।
गुरुवार को मोहल्ला शेखान में भाजपा नेता मोहम्मद शहजाद के आवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री इमरान जैदी का फूल माला डालकर स्वागत किया गया। इस मौके पर इमरान जैदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से मुसलमान तेजी के साथ जुड़ रहे हैं वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के दो लाख से अधिक कार्यकर्ता कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी ग्राम पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह देगी है तो पार्टी कार्यकर्ता पूरी लगन और मेहनत के साथ पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करें और अपने देश को मजबूत करें। मौके पर सलीम टाइगर, मो.अकरम अल्वी, आमिर उमर, वासित, अब्दुल्ला, विक्की चंद्रा, राहुल चंद्रा, रामअवतार सिंह आदि मौजूद रहे।

