Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

अभाविप ने धांधलेबाजी पर वर्धमान कॉलेज में की तालाबंदी

  • परिषद कार्यकर्ताओं का आरोप ज्यादा अंक पाने वालों के नही हो रहे एडमिशन
  • कॉमर्स संकाय एचओडी परिषद कार्यकर्ताओं के सवाल पूछने पर हुए आगबबूला

जनवाणी ब्यूरो:

बिजनौर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वर्धमान कॉलेज में प्रवेश के नाम पर हो रही धांधलेबाजी व परिषद कार्यकर्ताओं से अभद्रता होने पर कॉलेज में तालाबंदी कर और गेट पर धरना प्रदर्शन किया। प्राचार्य के आश्वावन के बाद परिषद के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।

वर्धमान डिग्री कॉलेज में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे तो उन्होने पाया कि कम अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि उनसे अधिक अंक पाने वालों को प्रवेश नही मिल रहा है। इस बात को लेकर जब जिला संयोजक शशिकांत बालियान व वरिष्ठ छात्र नेता मोहित राजपूत के नेतृत्व में परिषद कार्यकर्ता कॉमर्स संकाय के एचओडी के पास पहुंचे तो आरोप है कि वह कार्यकर्ताओं के ऊपर भड़क गए और अभद्रता करने लगे।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने शिक्षक के व्यवहार को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और कॉलेज की तालाबंदी कर गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्राचार्य सीएन जैन धरना स्थल पर पहुंचे और प्रवेशों की जांच का आश्वासन दिया। प्राचार्य के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त किया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु चाहल, नगरमंत्री हनी अहलावत, रॉबिन चौधरी, केशव, आयुष त्यागी, शुभम एडवाल, आर्य वर्मा, मयंक राजपूत, लव कुमार व विशाल शर्मा मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img