Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

विधायक ओमकुमार ने ऋषभनाथ मंदिर वाली रोड बनवाई, जैन समाज ने जताया आभार

जनवाणी ब्यूरो |

नहटौर: गांव पाडला में स्थित अतिशय क्षेत्र श्री ऋषभनाथ मंदिर को जाने वाले रास्ते की वर्षो से जैन समाज द्वारा बनवाने की मांग पूरी हो गई है। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर जैन समाज के लोगों ने विधायक ओमकुमार का आभार व्यक्त किया है।

नहटौर-हल्दौर मार्ग से गांव पाडला में स्थित अतिशय ऋषभनाथ मंदिर तक पर 12 सौ मीटर खड़ंजा का रास्ता बना हुआ था। मन्दिर पर कार्यक्रम होने के दैरान समाज के लोगों को खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता था। इसके अलावा इस रास्ते से होकर पाड़ला, जरीफपुर, नसीरपुर, समसाबाद, सलामताबाद, फैजपुर, पपसरा आदि गांवों के लोगों को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

विधायक ओमकुमार से जैन मंदिर के प्रबंधक राजीव जैन, अखिल भारतीय महासंघ नगर अध्यक्ष ऋषभ जैन, डा. अंकुर जैन, नितिन जैन, काका जैन, सभासद पंकज जैन, शरद जैन, जितेंद्र जैन आदि जैन समाज के लोगों एवं स्थानीय लोगों ने समस्या को देखते हुए सड़क के निर्माण कराने की मांग की थी।

विधायक ओमकुमार ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत बिजनौर, पंचायत राज मंत्री व मुख्यमंत्री को 2018 की कार्ययोजना के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा था। जिस पर अब जिला पंचायत की ओर से खड़ंजे का सर्वें कर 12 सौ मीटर लंबाई की सड़क के लिये 32.21 लाख की धनराशि जारी कर दी है। जिस पर ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।

सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्राम प्रधान जरीफपुर चतर कपिलदेव, धर्मवीर सिंह प्रधान तथा नहटौर जैन समाज के लोगों ने विधायक ओमकुमार का आभार जताया है। विधायक ओमकुमार ने बताया कि नहटौर जैन समाज सहित गांव के लोग इस रास्ते को बनवाने के लिए काफी समय से मांग करते चले आ रहे थे। पिछली सराकारों की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया था। उन्होंने इस सड़क के बारे में गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। जिसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में...

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img