Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Accident: पंजाब के टांडा रोड पर भीषण हादसा, कार और ट्रक की टक्कर होने से चार लोगों की मौत, एक घायल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,पंजाब के होशियारपुर में टांडा रोड पर अड्डा सरां के पास दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना कार और ट्रक की भीषण टक्कर होने से हुई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि टांडा के अड्डा सारन के पेट्रोल पंप के पास एक भयानक हादसा हुआ है। जिसमें कार में सवार एक बच्चा, दो पुरुष और एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है। कार में सवार लोग टांडा से पीजीआई चंडीगढ़ जा रहे थे, जबकि ट्रक होशियारपुर से टांडा जा रहा था, तभी अड्डा सरां के पास दोनों की टक्कर हो गई।

जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिसे अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img