Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

अंबेहटा रोड पर हुए हादसे में दो युवकों की मौत

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंबेहटा रोड पर बीती देर रात हुए दर्दनाक हादसे में दो युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। तीनों युवक कार में सवार होकर घर से घूमने के लिए निकले थे। सामने से ट्रक आता देख चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया।

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार कई पल्टियां खाकर पेड़ से जा टकराई। मौके पर लोग जमा हो गए। राहगीरों ने किसी तरह तीनों युवकों को क्षतिग्रस्त कार से निकलवाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए मृतकों के शव लेकर चले गए। मंगलवार को गमजदा माहौल में दोनों युवकों को सपुर्द ए खाक किया गया।

घटनाक्रम के तहत सोमवार की देर शाम करीब 10 बजे कोतवाली नकुड़ के खेड़ा अफगान निवासी 24 वर्षीय हैदर पुत्र सरवर खान अपने दो दोस्तों 22 वर्षीय अमजद पुत्र इरफान व सलीम खान पुत्र समी खान के साथ क्रेटा कार में सवार होकर घूमने के लिए निकला थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img