- 430 लक्ष्य के सापेक्ष 288 का ही टीका करण हो सका
- नगर में चार स्थानों पर हुआ टीकाकरण, 12 जून तक चलेगा विशेष अभियान
जनवाणी संवाददाता |
नगीना: अभिभावक स्पेशल अभियान के चलते कोरोना वैक्सीनेशन के नगर क्षेत्र के चार केंद्रों पर पूर्व पंजीकृत 430 उन अभिभावकों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया। जिसके बच्चों की उम्र 12 साल से कम है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड 19 टीकाकरण अभियान के प्रभारी अमित खेड़ा ने बताया कि 12 जून तक चलने वाले अभिभावक स्पेशल अभियान के अंतर्गत सीएचसी नगीना में बनाए गए दो टीकाकरण केंद्रों के अलावा हिन्दू इंटर कॉलेज व लुहारी सराय सहित चार टीकाकरण कैम्प लगाए गए हैं।
सीएचसी सहित तीनो केंद्रों पर 248 सहित कुल 288 अभिभावकों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जबकि चारों केंद्रों पर 430 अभिभावकों को कोविड वैक्सीन के टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हिंदू इंटर कॉलेज के टीकाकरण केंद्र पर समाचार लिखे जाने तक 40 अभिभावकों को वैक्सीन लगाई गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग त्वचा झुलसाने वाली तेज धूप व गर्मी के कारण घरों से नही निकल पा रहे है। केंद्र पर प्रीति व नीरज कुमारी वैक्सीन लगाने व वरुण राजपूत वैरीफिकेशन का काम कर रहे हैं।

