Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

Exit Polls में कांग्रेस हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बना रही सरकार!

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। इसके बाद आई बारी सभी टीवी चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल्स की बारी। सभी एग्जिट पोल में एक ही सामान बात नजर आई और वो है कांग्रेस की प्रदेश में 10 साल बाद वापसी, वो भी बंपर वापसी। भाजपा की करारी हार के संकेत मिल रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी जीरो सीट पर सिमट सकती है। हालांकि पूरी तस्वीर 8 अक्टूबर को मतगणना के दिन साफ हो पाएगी।

उधर, जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव संपन्न होने के बाद अब 8 अक्तूबर को चुनाव परिणाम आएंगे। लेकिन उससे पहले आज शनिवार शाम को एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं।

जम्मू कश्मीर की 90 सीटों के लिए चार सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। इसमें आज तक सी वोटर, पीपल्स पल्स, एक्सिस माय इंडिया और गुलिस्तान न्यूज ने भी एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इंडिया टूडे आजतक सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 27-32, कांग्रेस+ को 40-48, पीडीपी को 06-12 और अन्य को 06-11 सीटें मिलने का अनुमान है।

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 24-34, कांग्रेस-एनसी को 35-45, पीडीपी को 04-06 और अन्य को 08-23 सीटें मिलने का अनुमान है। पीपल्स पल्स सर्वे एजेंसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 23-27, कांग्रेस प्लस- 46-50, पीडीपी को 07-11 और अन्य को 04-06 सीटें मिल रही हैं। इसके अलावा चौथी एजेंसी गुलिस्तान न्यूज के मुताबिक, भाजपा को 29, कांग्रेस-एनसी को 34, पीडीपी को 06 और अन्य को 21 सीटें मिलने का अनुमान है।

हरियाणा में भाजपा को एंटी इंकमबेंसी से जूझना पड़ा
एग्जिट पोल में एक दूसरी चीज जो साफ नजर आ रही है वो है क्षेत्रीय दलों का बेहतर प्रदर्शन। वहीं इनेलो और बसपा गठबंधन को कुछ सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा जेजेपी और आजस के गठबंधन को भी कुछ सीटें मिल सकती हैं। ये सभी एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि प्रदेश में भाजपा को एंटी इंकमबेंसी से जूझना पड़ा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: कर्नाटक में धार्मिक कार्यक्रम, पीएम मोदी ने भैरवैक्य मंदिर का किया लोकार्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को...
spot_imgspot_img