Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

तेजाब की केन फटी, कई झुलसे

  • ई-रिक्शा में तेजाब की केन रखकर कारखाना ले जा रहा था चालक
  • लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़कर धुना, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को किया गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी रोड पर ई-रिक्शा से तेजाब से भरी एक केन गिरने से फट गई। जिससे एक छात्र व महिलाओं समेत 15 लोग बुरी तरह झुलस गए। राहगीरों ने तेजाब से झुलसे लोगों को आनन-फानन में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। इसके बाद ई-रिक्शा चालक को पकड़कर जमकर धुनाई की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले चालक ई-रिक्शा को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने रोष जातते हुए जमकर हंगामा किया।

रविवार दोपहर में समर गार्डन निवासी सलीम माधवपुरम से ई-रिक्शा में तेजाब की 11 केन भरकर किसी कारखाने में लेकर जा रहा था। जब वह लिसाड़ी रोड स्थित अंजुम पैलेस के पास पहुंचा तो सड़क में बने गड्ड़े में ई-रिक्शा का पहिया गिरने से तेजाब से भरी एक केन सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहा एक केंटर का पहिया सड़क पर पड़ी तेजाब की केन पर चढ़ गया। जिससे केन फट गई और वहां से गुजर रहे कुछ छात्रों व महिलाओं समेत करीब 15 लोग तेजाब की छींटे लगने से झुलस गए। राहगीरों के तेजाब से झुलसने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

जिसके बाद आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा चालक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट, एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव और सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया समेत लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने वहां हंगामा कर दिया।

हंगामे का फायदा उठाते हुए चालक ई-रिक्शा को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से तेजाब से झुलसे छात्रों व महिलाओं को आनन-फानन में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। वहीं, सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच बैठा दी है। हालांकि पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे अभी पूछताछ की जा रही है।

06 1

ये झुलसे लोग

लिसाड़ी रोड पर तेजाब की केन फटने से उसकी चपेट में आने से जुनैद पुत्र शाहिद निवासी तारापुरी, सुहेल पुत्र फारुख निवासी श्यामनगर, ओसामा पुत्र महराज निवासी खुशहाल नगर, शाह आलम पुत्र अय्यूब निवासी खुशहाल नगर, रुखसाना, गुलबसया, यासमीन व शहनाज समेत वहां से गुजर रहे कुछ छात्रों समेत करीब 15 लोग झुलस गए।

पिता ने कहा, अल्ला का शुक्र बेटे की बच गई जान

अल्ला का शुक्र बेटे की बच गई जान, मेडिकल कॉलेज से डाक्टरों द्वारा कक्षा सातवीं के छात्र सुहेल को छुट्टी मिलने पर उसके पिता फारुख ने कहा बेटे को मौत छुकर निकली है। यह बात सुनने पर उनके घर में मातम का माहौल बन गया था। जानकारी होते ही वह लोग आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन जब तक चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया था। बदहवास हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो चिकित्सक ने छात्र को खतरे से बाहर बताते हुए उसे घर ले जाने के लिए कहा। इसके बाद परिजन छात्र को अपने घर ले आए। तब जाकर परिजनों की जान में जान आई।

पुलिस ने तेजाब के दो डिस्ट्रीब्यूटर को लिया हिरासत में

लिसाड़ी रोड पर तेजाब की केन फटने से घायल हुए करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की तो सामने आया कि माधवपुरम निवासी अभिनव त्यागी व देवेंद्र तेजाब के डिस्ट्रीब्यूटर है। वह इनके यहां से तेजाब लेकर सलीम के कारखाने में जा रहा था। वहीं, बताया गया है कि यह तेजाब ज्वैलरी साफ करने में इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस ने दोनों डिस्ट्रीब्यूटर को हिरासत में ले लिया और मामले की बारीकि से जांच कर रही है।

शहर में धड़ल्ले से बेचा जा रहा अवैध तरीके से तेजाब

शहर में प्रतिबंधित सामान धड़ल्ले से बेचे जा रहे है। हाल ही में मवाना कस्बे में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन आंखे बंद किए हुए है। रविवार को लिसाड़ी रोड पर हुए हादसे ने एक बार फिर जिला प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। लेकिन यहां गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया।

अन्यथा यह हादसा कारखाने व किसी दुकान में में हुआ होता तो शायद किसी की जान भी जा सकती थी। हालांकि एएसपी विवेक यादव व सिटी मजिस्ट्रेट ने इस मामले में जांच बैठा दी है। एएसपी का कहना है कि ई-रिक्शा चालक सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। तेजाब कहा से आया था और कहा जा रहा था, सबकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img