Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। लंबी बीमारी की वजह से आज सुबह उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। बता दें कि गीता देवी पिछले काफी समय से उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं, जिसके बाद उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले काफी समय से उनकी इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और गुरुवार सुबह उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

मां के निधन के बाद मनोज बाजपेयी और उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। अभिनेता अपने परिवार को संभाल रहे हैं। बता दें कि पिछले एक हफ्ते से गीता देवी का इलाज दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर और मैक्स सुपरस्पेशिएलिटी अस्पताल में हो रहा था। जिसके बाद पिछले दिनों अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर मनोज बाजपेयी मां से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे।

मनोज बाजपेयी की मां के निधन की जानकारी अशोक पंडित ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ‘मनोज बाजयेपी आपकी आदरणीय मां के दुखद निधन पर आपके और आपके पूर परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं, ओम शांति’। बता दें कि अभिनेता कुछ साल पहले अपने पिता को भी खो चुके हैं। वह अपने माता-पिता के दिल के बेहद करीब थे। कई मौकों पर वह अपनी मां की बातें दोहराते भी नजर आ चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img