Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

अभिनेता प्रकाश राज चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाने पर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- आप इतना नीचे…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज फिल्मों के साथ-साथ बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है।

16 11

अब हाल ही में अभिनेता ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर ट्वीट किया है। इस ट्वीट को लेकर प्रकाश राज ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए है। अभिनेता का यह ट्वीट इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

प्रकाश राज के ट्वीट की बात करें तो अभिनेता ने लिखा कि यह देखिए चंद्रयान -3 की पहली झलक। इस पोस्ट के साथ प्रकाश राज ने मून मिशन को लेकर मजाक वाली तस्वीर भी साझा की है।

प्रकाश राज की इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, “आप ऐसा करके किसी विशेष पार्टी का नहीं, बल्कि समस्त राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं”। वहीं दूसरे शख्स ने कहा, “किसी शख्स से नफरत करना और अपने देश से नफरत करना दोनों में जमीन-आसमान का अंतर है…आपकी यह हालत देखकर दुख हुआ।” वहीं एक और ने कहा, “आप इतना नीचे गिर गए हैं…शर्म आती है कि आप एक देशवासी हैं…मुझे इसरो पर गर्व है…जय हिंद।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img