Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

एक्टर विक्की कौशल बोले,”मैं किसी भी तरह से परफेक्ट नहीं हूं, और ना ही….

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड के अभिनेता विक्की कौशल को कौन नहीं जानता है। वह एक कलाकार के साथ साथ अच्छे इंसान भी हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर कुछ ऐसा कहा कि फैंस हैरान रह गये हैं। उन्होंने कहा कि वह एक परफेक्ट हसबैंड नहीं हैं लेकिन वह खुद को परफेक्ट बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

38 1

एक्टर विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं किसी भी तरह से परफेक्ट नहीं हूं। ना ही पति के रूप में, ना बेटे, ना दोस्त और ना ही एक्टर के रूप में। मुझे लगता है कि यह एक चल रही खोज है और उस परफेक्ट रूप तक पहुंचने की प्रक्रिया है। परफेक्ट होना मेरे लिए किसी मिराज की तरह है।

34 1

आप हमेशा सोचते हैं कि आप वहां तक पहुंच रहे हैं, लेकिन आप कभी भी वहां तक नहीं पहुंच पाते। तो मुझे नहीं लगता कि मैं परफेक्ट हसबैंड हूं। मुझे नहीं लगता है कि मैं वहां तक पहुंच पाउंगा। लेकिन मैं एक परफेक्ट पति बनने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं हमेशा वह सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करता हूं जो मैं कर सकता हूं।

39

केवल इतना ही नहीं विक्की कौशल ने यह भी कहा कि शादी के बाद सबकुछ बदल जाता है। उन्होंने कहा, “जब आप अकेले रहते हैं और आपकी शादी हो जाती है तो शादी के बाद आपकी जिंदगी में सबकुछ बदल जाता है।

40 1

एक शख्स आपके साथ आकर हमेशा के लिए रहने लगता है। जिसके आप प्वाइंट ऑफ व्यू समझते हैं और उससे काफी कुछ सीखने को मिलता है।” केवल इतना ही नहीं विक्की कौशल ने यह भी बताया कि उनकी जिंदगी में जितनी भी नेगेटिव प्रॉब्लम्स थीं, वह अब सब पॉजिटिविटी में तब्दील हो गई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img