Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी ने सुनीं फरियाद, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरूवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में जनता की फरियाद सुनीं। इस दौरान बड़ी तादात में जमीन और बीमारी से इलाज के केस सामने आए। मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और न्याय के लिए भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में उपस्थित अधिकारियों को जमीन की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराने का जहां कड़े निर्देश दिए तो वहीं बीमारी से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए धन की व्यवस्था को लेकर अफसरों से विशेष ध्यान देने के लिए कहा। सीएम योगी ने अफसरों कहा कि हर हाल प्रत्येक पीड़ित नागरिक के साथ न्याय होना ही चाहिए।

इस मौके पर सीएम योगी ने पुलिस अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों को थाने में ही हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में डाला जाए। साथ ही निर्देश दिए कि अधिकारियों को जनता का ख्याल रखना होगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img