जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री बेला बोस का कल यानि 20 फरवरी को निधन हो गया है। यह खबर सुन पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बता दें कि बेला 200 से अधिक हिंदी और क्षेत्रीय भारतीय फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। बेला हेलेन और अरुणा ईरानी के साथ उस युग की सबसे चर्चित डांसर्स में से एक थीं। फिल्मों कि बात करें तो वह ‘शिकार’, ‘जीने की राह’ और ‘जय संतोषी मां’ जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी में नजर आ चुकीं है।

