जनवाणी ब्यूरो ।
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अभी कुछ महिनों पहले ही मां बनी हैं। हालांकि, बिपाशा ने अभी तक अपनी बेटी को सोशल मिडिया पर नहीं दिखाया है। लेकिन वह देवी के बैक साइड पोज, साइड पोज अक्सर शेयर करती रहती हैं। वहीं, 3 महीनों के बाद बिपाशा बसु को घर से बाहर स्पॉट किया गया है।
View this post on Instagram
दरअसल, वैलेंटाइन डे के मौके पर बिपाशा और पति करण सिंह ग्रोवर को एक साथ मुंबई के एक रेस्तरां डिनर डेट पर स्पाट हुए, जिस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। दोनों ने पैपराजी से बातें भी कीं। बिपाशा ने बताया कि वह बेटी देवी को घर पर यूं अकेला छोड़ काफी गिल्ट में हैं। दूसरी ओर बिपाशा बोलीं कि वेलेंटाइन डे पर सबने कहा कि एक दूसरे के लिए भी समय निकालना चाहिए।

