Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैन्स संग अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। कटरीना कैफ कई धमाकेदार फिल्में कर चुकी हैं।

katrina copy

 

अब हाल ही में उन्होंने खुद का वर्कआउट वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह कुछ नया लेकर आने वाली हैं, जिसके बाद फैन्स उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर कयास लगाने लगे।

katrina kaif 3

वीडियो में कटरीना कैफ हाई इन्टेन्सिटी वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो की खास बात यह है कि कटरीना कैफ जिस ट्रेनर के साथ वर्कआउट कर रही हैं, वह विक्की कौशल को भी ट्रेन करते हैं।

वीडियो शेयर कर लिखा यह कैप्शन

कटरीना कैफ ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके कैप्शन में लिखा, “नई चीजें सीख रही हूं। अपना फ्लो ढूंढ रही हूं। कुछ भी फोर्स नहीं हो रहा है, बस इसे होने दो।”

मालूम हो कि कटरीना कैफ जल्द ही फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में होंगी।

kat copy

फिल्म के लिए ही शायद कटरीना वर्कआउट कर रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि ‘टाइगर 3’ में वह कई हैवी स्टंट्स खुद करने वाली हैं।

कटरीना और विक्की के रिलेशनशिप में होने की है चर्चा

Katrina Kaif 1

गौरतलब है कि कटरीना और विक्की का नाम पिछले कुछ समय से जोड़ा जा रहा है। दोनों को एक-दूसरे के घर पर पार्टी में शामिल होते भी स्पॉट किया गया है। इससे पहले कटरीना कैफ और विक्की कौशल के एक साथ वेकेशन पर होने की खबरें तेज हुई थीं।

katrina kaif 2

दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप को लेकर बयान नहीं दिया है। इसके अलावा कहा गया था कि विक्की के भाई सनी और कटरीना की बहन इजाबेल भी इस वेकेशन का हिस्सा रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img