- पैतृक गांव पुरस में गमगीन महौल में अंतिम संस्कार
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के पिता रिटायर्ड प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद सिंह का हॉर्ट अटैक से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार जनपद बलिया स्थित पैतृक गांव पुरस में किया गया।
एएसपी ओपी सिंह के पिता राजेन्द्र प्रसाद सिंह की उम्र 87 थी। इस उम्र में भी वे रिटायर्ड प्रिंसिपल राजेन्द्र प्रसाद सिंह हृष्टपुष्ट थे। वे जनपद बलिया के अपने पैतृक गांव पुरस में परिवार के साथ रहते थे। परोपकारी, मृदुभाषी, व्यवहारिक होने के साथ-साथ वे सामाजिक व्यक्ति थे। गांव और क्षेत्र में उनको सभी प्रिंसिपल साहब के संबोधन से पुकारते थे। साथ ही, उनका पूरा मान-सम्मान करते थे।
गत 23 मार्च को राजेंद्र प्रसाद सिंह को अचानक हॉर्ट अटैक हुआ और जब तक परिजन डाक्टर के ले जाते उनका निधन हो गया। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
पिता के निधन का दु:खद समाचार मिलते ही एएसपी ओपी सिंह तुरंत अपने गांव पुरस पहुंचें। उसके बाद गमगीन माहौल में गांव के शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

