जनवाणी संवाददाता |
बेहट: एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल सिद्धपीठ शाकुम्भरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में चैत्र नवरात्र के मौक़े पर लगे भव्य मेले में पहुँचे और सुरक्षा व्यवस्थाओ का बारीकी से निरीक्षण किया और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।उन्होंने माता शाकुम्भरी देवी मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन कर जन कल्याण के लिए प्रार्थना की।
शनिवार को एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बाबा भूरा देव मंदिर व माता शाकुम्भरी देवी के दरबार में पहुँचे ओर माँ के दर्शन किये मंदिर में विद्वान पंडितों के द्वारा माँ भगवती की पूजा अर्चना करायी गई। इसके बाद एडीजी ने मंदिर परिसर में लगें सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा मंदिर के मुख्य द्वार एवं निकास द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों से उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मेले में स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रेफिक, अग्निशमन के बारे में भी अपने अधिकारियों से जानकारी ली।
माता के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन में लगें श्रद्धालुओ से भी सुरक्षा के बारे में विस्तारपूर्वक बातचीत की।कोतवाली में बनाये गये खोया पाया केंद्र पर भी पहुंचकर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस दौरान एडीजी ने मंदिर व्यवस्थापक राणा आतुल्य प्रताप सिंह से भी मेले की व्यवस्थाओ के बारे में विचार विमर्श किया।इस मौक़े पर उनके साथ डीआईजी अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन तांडा, एस पी देहात सागर जैन, पुलिस क्षेत्राधिकारी मुनीश चंद्र, सी ओ फायर बिर्गेड प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर बिर्जेश कुमार पाण्डेय, नरेश कुमार मौजूद रहे।