Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

कोरोना पर अंकुश के लिए निगम और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकी

  • डीएम व नगरायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता प्रचार वाहन किये रवाना

मुख्य संवाददाता  |

सहारनपुर: कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर में घर-घर कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जहां मोबाइल टीमें काम कर रही है, वहीं कोरोना टीका लगवाने के लिए दर्जनों वाहन भी शहर में प्रचार के लिए लगाये गये हैं।

इन वाहनों को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने आज नगर निगम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा निगम के दर्जनों वाहन पहले ही प्रचार कार्य में लगे हैं। उधर नगर निगम में बनाये गए कोविड कंट्रोल रुम ने भी काम करना शुरू कर दिया है।

डीएम व नगरायुक्त ने कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना को हल्के में न लें। यह वायरस है अपना कब क्या रुप दिखा दें |

और उसके क्या परिणाम सामने आ जायें, कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने मुंह पर मास्क, सोशल डिस्टेंस और सैनेटाइजर के प्रयोग पर बल दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img