Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

Punjab News: चंडीगढ़ के सबसे बड़े मॉल एलांते पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग वॉयलेशन पर चला बुलडोजर

जनवाणी संवाददाता |

नई दिल्ली: चंडीगढ़ में रविवार सुबह प्रशासन ने सबसे बड़े शॉपिंग मॉल नेक्सस एलांते मॉल पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में की गई। प्रशासन की टीम सुबह-सुबह ही जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची, जबकि बड़ी संख्या में पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहा। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने पहले ही 35,040 वर्गफुट क्षेत्र में बिल्डिंग वॉयलेशन को लेकर मॉल प्रबंधन को शोकॉज नोटिस जारी किया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद आज सुबह इस वॉयलेशन के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया गया।

बता दें कि, एसडीएम ईस्ट कम असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर खुशप्रीत कौर ने यह नोटिस शनिवार को एलांते मॉल प्रबंधन को भेजा। मॉल को पहले भी सुनवाई का मौका दिया गया था लेकिन पूरी वॉयलेशन नहीं हटाई गई। अब प्रशासन ने रविवार को कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। इसमें बिल्डिंग वॉयलेशन हटाने के साथ सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार एलांते मॉल में 10 प्रमुख बिल्डिंग वॉयलेशन की गई हैं। सबसे बड़ी गड़बड़ी पार्किंग क्षेत्र में पाई गई है। यहां 22 हजार स्क्वॉयर फीट एरिया वाहनों की पार्किंग के लिए आरक्षित था, उसे लैंडस्कैपिंग और ग्रीनरी में बदल दिया गया। वहीं, 3 हजार स्क्वॉयर फीट ओपन स्पेस में बिना मंजूरी ओपन कैफे चल रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि मॉल के बेसमेंट में, जिसे किसी भी प्रकार की मानवीय गतिविधि के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता, वहां डे केयर सेंटर, कैंटीन, वॉशरूम और मेस जैसी सुविधाएं संचालित की जा रही हैं।

8 अगस्त को किया था एलांते मॉल का निरीक्षण

प्रशासन के संपदा विभाग ने 8 अगस्त को एलांते मॉल का निरीक्षण किया था। मॉल प्रबंधन को दो महीने का समय और सुनवाई का अवसर देने के बाद भी सुधार न होने पर अब नोटिस जारी हुआ है। नियमों के अनुसार, 8 रुपये प्रति स्क्वॉयर फीट प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। चंडीगढ़ एस्टेट रूल्स-2007 और कैपिटल ऑफ पंजाब (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट-1952 के तहत नोटिस भेजा गया है। संपदा विभाग ने रविवार को मौके पर पहुंचकर वॉयलेशन हटाने की कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।

रिपोर्ट में दर्ज 10 बड़े निर्माण उल्लंघन

दाहिने हिस्से में 500 स्क्वॉयर फीट एरिया में स्टोरेज स्ट्रक्चर बनाया गया।

हयात रेजिडेंसी के पीछे 850 स्क्वॉयर फीट में लोहे का अस्थायी ढांचा तैयार।

खुले क्षेत्र में 3 हजार स्क्वॉयर फीट पर कैफे और टेम्परेरी शेड्स।

वैलेट एंट्री पर 550 स्क्वॉयर फीट में टेम्परेरी शेड।

1800 स्क्वॉयर फीट में अनिता डोंगरे शॉप और स्टोर, नियमों के विरुद्ध।

पी-1, पी-6, पी-9, पी-10, पी-25, पी-32 पार्किंग को ग्रीन एरिया में बदला गया।

पार्किंग पी-21 में 3500 स्क्वॉयर फीट पर टेम्परेरी शेड और दीवार का निर्माण।

बेसमेंट-1 में 2500 स्क्वॉयर फीट में डे केयर, कैंटीन, वॉशरूम, मेस।

दूसरे से तीसरे तल तक जाने वाली हेमले स्लाइड बंद रखी गई।

दूसरी बेसमेंट में 300 स्क्वॉयर फीट में वुडन स्टोरेज बनाई गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img