Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

पीडब्ल्यूडी विभाग की कब्जाई गई भूमि से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची प्रशासनिक टीम

जनवाणी संवाददाता |

चरथावल: ग्राम बिरालसी स्थित पीडब्ल्यूडी विभाग की कई बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल व चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने मकान मालिकों को जल्द मकान खाली करने की चेतावनी दी। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने ग्राम रोनी हरजीपुर में आरसीसी सेंटर के निर्माण हेतु तालाब एवं खाद के गड्ढों पर नापतोल की।

बुधवार को नायब तहसीलदार चरथावल हरेंद्र पाल सिंह राजस्व विभाग की टीम एवं प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा व भारी पुलिस फोर्स के साथ चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम बिरालसी में पीडब्ल्यूडी विभाग की 4 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे इस दौरान टीम ने मकान मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस भूमि पर अवैध कागजात दिखाएं अन्यथा अपने रहने की व्यवस्था कहीं और करें वही ग्रामीणों का कहना है कि वह इस भूमि पर काफी लंबे समय से रहते आ रहे हैं और प्रशासन को कई बार कागजात दिखा चुके हैं परंतु आज तक भी इस भूमि पर रहने वाले ग्रामीणों को मालिकाना हक नही मिला है।

पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कई बार ग्रामीणों को नोटिस भी भेजे जा चुके है। इस दौरान टीम मकान मालिकों को चेतावनी देकर लौट गई।इसके बाद पुलिस प्रशासन ने ग्राम रोनी हरजीपुर में आरसीसी सेंटर के निर्माण हेतु तालाब एवं खाद के गड्ढों पर नापतोल की। इस अवसर पर टीम में नायब तहसीलदार चरथावल एवं प्रभारी निरीक्षक के अलावा राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img