जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में परास्नातक यानी पीजी प्रथम वर्ष और डिप्लोम व सर्टिफिकेट कोर्स में ओपन मेरिट से सोमवार यानी 11 जनवरी से एडमिशन शुरू हो रहे हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन के बाद ब्लैंक आफर लेटर कालेजों और विश्वविद्यालय में जमा कराया है। उनकी मेरिट तैयार कर कालेजों ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
वही जिले के कुछ कॉलेज सोमवार को अपनी वेबसाइट पर मेरिट अपलोड करेंगे। परास्नातक यानी पीजी प्रथम वर्ष डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में ओपन मेरिट से सोमवार यानी 11 जनवरी से एडमिशन शुरू हो रहे हैं। कुछ कॉलेज सोमवार को अपनी वेबसाइट पर मेरिट अपलोड करेंगे।
दूसरे ओपन मेरिट से 11 जनवरी से 13 जनवरी तक प्रवेश लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि स्नातक में अभी भी काफी सीटें खाली रह गई हैं। दूसरी और परास्नातक में एडेड कालेजों में भी अभी प्रवेश की गुंजाइश शेष है। मेरठ कालेज, डीएन कालेज सहित विश्वविद्यालय परिसर में रिक्त सीटों पर सोमवार से प्रवेश लिए जाएंगे।

