Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Navratri Special: इस नवरात्रि पर गरबा नाइट्स के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन ड्रेस आइडियाज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हिन्दू धर्म में सभी त्योहारो को बहुत ही खास माना जाता है। इनमें से एक नवरात्रि का त्यौहार भी है। नवरात्रि में नौ देवीयों की पूजा होती है और पूजा के साथ साथ रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर गरबा भी किया जाता है। अगर आप भी इस नवरात्रि के गरबा नाइट्स के लिए ड्रेसिंग आइडियाज ढूंढ रहे हैं। तो यहां हम आपको बताने जा रहें है इन 5 बेहतरीन ड्रेस आइडियाज के बारे में…

1. घाघरा-चोली (लहंगा-चोली)

नवरात्रि के पारंपरिक ड्रेस में सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत आउटफिट है घाघरा-चोली। यह ट्रेडिशनल गुजराती स्टाइल आपको गरबा नाइट्स में क्लासिक और ट्रेडिशनल लुक देगा।

घाघरा-चोली को मिरर वर्क, कढ़ाई और रंग-बिरंगे डिजाइन के साथ चुनें ताकि यह गरबा की रंगीन रौशनी में चमकदार दिखे। घाघरा को आप भारी दुपट्टे या बंधनी प्रिंट के साथ पेयर करें और अपने लुक को और भी आकर्षक बनाएं।

2. चिकनकारी अनारकली सूट

अगर आप ट्रेडिशनल और शाही लुक के लिए कुछ हल्का और एलिगेंट पहनना चाहती हैं, तो चिकनकारी अनारकली सूट आपके लिए परफेक्ट रहेगा। अनारकली सूट में आपको गरबा नाइट्स के दौरान न केवल कम्फर्ट मिलेगा, बल्कि यह आपके लुक को भी बेहद रॉयल बनाएगा।

इसे भारी झुमकों और मैचिंग बैंगल्स के साथ स्टाइल करें और एक शानदार फेस्टिव लुक पाएं।

3. फ्यूजन स्टाइल लहंगा

अगर आप पारंपरिक के साथ थोड़ा वेस्टर्न स्टाइल का टच भी चाहती हैं, तो फ्यूजन स्टाइल लहंगा एक बढ़िया विकल्प है। इसमें आप लहंगे के साथ क्रॉप टॉप या ऑफ-शोल्डर ब्लाउज पहन सकती हैं।

यह मॉडर्न और एथनिक का एक बेहतरीन मिक्स है, जो आपको गरबा नाइट्स में ट्रेंडी और स्टाइलिश बनाएगा। इसे आप बेल्ट के साथ पेयर कर सकती हैं ताकि आपका लुक और भी अलग और आकर्षक लगे।

4. धोती पैंट के साथ कुर्ता

धोती पैंट और कुर्ता एक कम्फर्टेबल और स्टाइलिश आउटफिट है, जो गरबा के दौरान आरामदायक महसूस कराता है। इसे आप ट्रेडिशनल ज्वैलरी और जूतियों के साथ पहनें। यह लुक न केवल आपको गरबा के दौरान सहज बनाएगा बल्कि आपका स्टाइल भी सबसे अलग दिखेगा।

5. साड़ी ड्रेप स्टाइल

साड़ी को फ्यूजन स्टाइल में ड्रेप करके पहनना भी एक बेहतरीन विकल्प है। साड़ी को बेल्ट के साथ ड्रेप करें और इसे मॉडर्न ट्विस्ट दें। यह स्टाइल आपको गरबा नाइट्स के दौरान बेहद ग्रेसफुल और यूनिक लुक देगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img