Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने किया कार्य

  • प्रदेश सरकार से पांच लाख के चिकित्सा बीमा की मांग, सात फरवरी को करेंगे कार्य बहिष्कार

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर मंगलवार को अधिवक्ता हाथों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव बिजेन्द्र सिंह मलिक ने बताया कि यूपी बार काउंसिल की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मांग की गई थी कि अधिवक्ताओं को 5 लाख का चिकित्सा बीमा दिए जाने के साथ-साथ उनके चेंबर का निर्माण व 60 वर्ष से अधिक आयु के अधिवक्ताओं को पेंशन दी जाए।

उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं की मांग पर शासन द्वारा कोई निर्णय न लिए जाने से क्रमबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। जिसके तहत 24 जनवरी को 1 दिन की टोकन हड़ताल, 30 जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और 7 फरवरी को अधिवक्ता 1 दिन के लिए कार्य से विरत रहेंगे। उन्होंने बताया कि अंतिम चरण में 15 फरवरी को अधिवक्ता विधानसभा का घेराव करेंगे।

इस दौरान अशोक कुशवाहा, योगेन्द्र मित्तल, श्यामबीर सिंह, राज सिंह रावत, सतेन्द्र कुमार, रामबीर सिंह, संदीप मलिक, अभिनव अग्रवाल, निपुण जैन, अन्नु कच्छल, प्रवीण खोखर, विक्रांत ​मलिक, सौरभ पंवार, धीरेन, राकेश पाल, मीणा पुंडीर व रंजना देवी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img