Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

ICC World Cup 2023 IND vs AFG : तीन विकेट पर अफगानिस्तान के 137 रन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज बुधवार को क्रिकेट विश्व कप में भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। वहीं अफगानिस्तान की कमान हशमुल्लाह शाहिदी के हाथों में है।

फिलहाल 29 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने तीन विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। फिलहाल अजमतुल्लाह उमरजई 41 रन और हशमतुल्लाह शाहिदी 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने की जरूरत है।

15:17 (IST) 11 Oct 2023
अफगानिस्तान को तीसरा झटका
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरा झटका दे दिया है। शार्दुल ठाकुर ने रहमत शाह को सिर्फ 16 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। इस विकेट के साथ ही अफगानिस्तान के लिए मुश्किलें और अधिक बढ़ गई है। इस विकेट के साथ ही अफगानिस्तान का स्कोर 63/3 है।

15:11 (IST) 11 Oct 2023
अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा
भारत ने अफगानिस्तान को दूसरा झटका दे दिया है। अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। शार्दुल ठाकुर ने रहमानुल्लाह गुरबाज का बाउंड्री पर शानदार कर पकड़ा है। इसके साथ ही अफगान को दूसरा झटका भी लग गया है।

14:35 (IST) 11 Oct 2023
अफगानिस्तान को लगा पहला झटका
अफगानिस्तान को पहला झटका लगा है। ओपनर इब्राहिम जादरान 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें आउट किया है।

14:13 (IST) 11 Oct 2023
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू, गुरबाज और जादरान क्रीज पर मौजूद
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पारी की शुरुआत की है।

13:37 (IST) 11 Oct 2023
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है।

13:02 (IST) 11 Oct 2023
1:30 बजे होगा टॉस
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में टॉस 1:30 बजे होगा। इसके बाद मैच 2 बजे शुरू होने वाला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img